रायसेन जमकर चलीं लाठियां कुल्हाड़ी,घायल महिलाएं रेफर
indiacitynews.com
रायसेन जिले के बेगमगंज थाने के तहत ग्राम सलैया में पुरानी रंजिश पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें जमकर लाठीयों कुल्हाड़ी का जमकर इस्तेमाल किया गया। जिसमें एक महिला नन्द बाई लोधी  के सिर में कुल्हाड़ी की चोट से गहरा घाव आ जाने से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला  माया बाई लोधी  के हाथ पैर में चोट आने पर उसे भी रेफर किया गया है। अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं सूचना पर दल बल के साथ पुलिस ग्राम सलैया पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया। विवाद पूर्व रंजिश पर होना बताया गया है जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला किया गया है।  घटना के बाद से पुलिस बल गांव में तैनात है।पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।   

न्यूज़ सोर्स : Icn